Breaking News

कजली मेला से पहले महोबा में फोरलेन चौड़ीकरण कार्य में तेजी, डीएम ने बिजली-पानी विभाग को दिए सख्त निर्देश

महोबा जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा परमानन्द से झलकारीबाई तक फोरलेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।इस दौरान इं० विकास कुमार जौहरी, अधिशासी अभियन्ता प्रा०ख०, लोक निर्माण विभाग महोबा ने अवगत कराया कि परमानन्द चौक से झलकारी बाई तिराहा तक लगभग दायीं ओर 1800 मी० एवं बाईं ओर 2100 मी0 लम्बाई में डब्लू०एम०एम० स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य किया जा चुका है। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जल निगम की कुछ स्थानों पर पाइप लाइन शिफ्टिंग न होने तथा पाइप लाइन लीकेज के कारण मार्ग में चौड़ीकरण का कार्य बाधित होने के कारण शेष है तथा कुछ स्थानों पर जैसे स्टेट बैंक मुख्य शाखा महोबा के पहले तथा रिलाइन्स पेट्रोल पम्प के पास विद्युत पोल शिफ्टिंग न होने के कारण मार्ग चौड़ीकरण का कार्य बाधित है। इस पर डीएम द्वारा स्थानीय कजली मेला को दृष्टिगत रखते हुये विद्युत विभाग महोबा एवं जल निगम महोबा को ट्रान्सफार्मर / विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस मौके पर इं० विकास कुमार जौहरी, अधिशासी अभियन्ता, इं० राममिलन, इं० प्रदीप कुमार अवर अभियन्ता, प्रा०ख०, लोक निर्माण विभाग, महोबा, सहायक अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, महोबा एवं सहायक अभियन्ता जल निगम महोबा मौके पर उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

नागपंचमी पर आस्था का अद्भुत संगम, भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर बनाए गए 11 हजार शिवलिंग

महोबा : नागपंचमी के पावन पर्व पर जिले में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *