Breaking News

“नील डेल्टा की त्रासदी: आग में समाई इमारत, पलभर में छिन गई 11 जिंदगियां”

मिस्र के नील डेल्टा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक इमारत में आग लगने के बाद उसका एक हिस्सा गिर गया, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। हादसा महल्ला शहर में हुआ, जो काहिरा से लगभग 103 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और ग़रबिया प्रांत में आता है। महल्ला कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

कैसे लगी आग?

अधिकारियों के अनुसार, एक बॉयलर में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हुआ और इमारत की दूसरी मंज़िल पर स्थित एक कपड़ों की रंगाई फैक्ट्री में आग लग गई। इससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया। शुरुआती रिपोर्ट में 8 लोगों की मौत और 3 के मलबे में दबे होने की जानकारी दी गई थी। बाद में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों की संख्या में वे लोग शामिल हैं या नहीं।

आग पर पाया गया काबू

गवर्नर अशरफ़ अल-गेंडी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन दलों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटा दिया गया है। श्रम मंत्रालय के अनुसार आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के कुछ कर्मियों की भी मौत हुई है। गवर्नर कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों में से 26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 7 लोग अब भी भर्ती हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है और वे आईसीयू में हैं।

गौरतलब है कि जुलाई में काहिरा के एक टेलीकॉम कंपनी के मुख्यालय में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हुए थे और अस्थायी रूप से इंटरनेट व मोबाइल सेवाएं बाधित हो गई थीं।

About SaniyaFTP

Check Also

ट्रम्प का बड़ा दावा: हमास-इजराइल शांति समझौते पर सहमति, हथियार छोड़ेगा हमास; गाजा से चरणबद्ध हटेगी इजराइली सेना

वॉशिंगटन/गाजा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि हमास और इजराइल के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *