Breaking News

स्कूल से लौट रहे 12 वर्षीय छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, शिकायत के बाद परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

मंडावर/बिजनौर। थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम शहवाजपुर में सड़क दुर्घटना के बाद घायल 12 वर्षीय छात्र के परिवार ने आरोपी बाइक चालक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन चालक ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस में तहरीर देने के बाद आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित के घर पहुंच गए और दोबारा धमकियां दीं।
थाना मंडावर में दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम शहवाजपुर निवासी अरुण कुमार का 12 वर्षीय पुत्र 31 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल संख्या UK-08 BB-0870 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने सिर में चोट होने के कारण सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। परिजनों के अनुसार घायल छात्र को लगातार दर्द और सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसका उपचार जारी है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुर्घटना के बाद चालक ने घायल को अस्पताल ले जाने से साफ इनकार कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद 2 अगस्त को थाना मंडावर में तहरीर दिए जाने से नाराज आरोपी पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी चालक और धमकी देने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

About NW-Editor

Check Also

चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए महिला ने राज्य महिला आयोग व एडीजीपी से की शिकायत

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो  मंडावर (बिजनौर) क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर टीप निवासी पीड़ित महिला जाहिदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *