Breaking News

फतेहपुर में नंद बाबा दुग्ध मिशन की नई पहल, ई-लॉटरी से 28 पशुपालकों को मिला स्वदेशी गाय पालन का मौका

 

– अस्सी हजार तक मिलेगा अनुदान, एक माह के भीतर देशी गाय खरीदने के निर्देश
-ई-लॉटरी में भाग लेतीं डीएम व अन्य।
फतेहपुर। जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण के उद्देश्य से संचालित नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना की ई-लॉटरी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। ई-लॉटरी के माध्यम से 157 पात्र आवेदकों में से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया।
बैठक में जनपद के नामित नोडल अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने विभागीय पोर्टल के माध्यम से ई-लॉटरी की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 157 पात्र आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग द्वारा निर्धारित 14 महिला और 14 पुरुष, कुल 28 लाभार्थियों का ऑनलाइन ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक इकाई की लागत दो लाख रुपये निर्धारित है, जिसमें लाभार्थियों को अधिकतम 80 हजार रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में दिया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को गिर, साहिवाल, हरियाणा और थारपारकर जैसी स्वदेशी नस्ल की गाय प्रदेश के बाहर से खरीदनी होगी। गाय खरीदने के बाद ट्रांसपोर्ट बिल, ईयर टैगिंग, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र तथा तीन वर्ष के बीमा सहित सभी आवश्यक दस्तावेज विभागीय पोर्टल एवं कार्यालय में जमा करने होंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित लाभार्थियों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, ताकि उन्हें गाय खरीदने और योजना की अन्य औपचारिकताओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने लाभार्थियों से एक माह के भीतर गाय खरीदकर सभी अभिलेख विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे अनुदान की आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समिति के सदस्य सुरेश कुमार सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक हेमंत मिश्रा, अन्य विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पात्र आवेदक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *