Breaking News

*लकड़ी टाल संचालक के घर चोरी, 3 लाख कैश और एक किलो चांदी पार*,

  • शेखूनगर में वारदात: ताले तोड़कर ले गए माल, भागते समय मौके पर ही चप्पलें और चाबियां छोड़ गए चोर, पुलिस जाँच में जुटी

*महोबा*। शहर के शेखूनगर मोहल्ला में रहने वाले लकड़ी टाल संचालक के घर से अज्ञात चोरों ने करीब एक किग्रा. चांदी और तीन लाख रुपये चोरी का भाग गए। बुधवार की सुबह जब परिजन उठे तो दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़ देख उनके होश उड़ और जब कमरे में जाकर देखा तो चांदी और नगदी गायब मिली। हालांकि चोरी करने के बाद भागते समय चोर अपनी चप्पलें और अलमारी खोलने वाली चाबियां मौके पर ही छोड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  शेखूनगर निवासी शिवराम पाल अपने परिवार के साथ बीती रात खाना पीने खाने के बाद एक कमरे में सोने के चले गए। तभी देर रात चोरों ने बड़ी चालाकी सेघर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया, इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपये नगद और लगभग एक किग्रा. चांदी चोरी कर ली। चोरी को अंजाम देने के बाद चोर अंधेरे में भागते समय अपनी चप्पलें मौके पर ही छोड़ गए साथ ही अलमारी का लॉक खोलने के लिए इस्तेमाल की गई चाबियां भी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह पीड़ित शिवराम पाल की नींद खुली, तो घर दरवाजे का ताला टूटा और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में वह कमरे गया जहां अलमाली खुली मिली और उसमे रखी चांदी और नगदी गायब मिली। गृहस्वामी ने शोर शराबा मचाते हुए परिजनों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने बताया कि उनके लकड़ी टाल पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इसलिए वह किसी एक व्यक्ति पर शक जाहिर करने में असमर्थ हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शु कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

About NW-Editor

Check Also

*पुलिस द्वारा चलाया गया बैंक चेकिंग अभियान*

*महोबा* पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के निर्देश में, रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *