Breaking News

राहुल की महारैली में कांग्रेसियों का जत्था दिल्ली रवाना

–  दिल्ली रवाना होता कांग्रेसियों का जत्था।
फतेहपुर। चौदह दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की महारैली में जनपद से चार पहिया वाहनों का एक जत्था जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में सायं तीन बजे कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज से दिल्ली रवाना हो गया। इसके पहले भी तमाम कार्यकर्ता ट्रेन व अपने निजी वाहनों से दिल्ली पहुंच चुके हैं। रैली के बावत बात करने पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि लगभग पंद्रह से बीस गाड़ियां पहुंच रही हैं। इसके पहले ट्रेन से भी सैकड़ों कार्यकर्ता निकल चुके हैं। कुछ पदाधिकारी आज रात की गाड़ियों से प्रस्थान करेंगे। जाने वाले नेताओं में मुख रूप से एजाज अहमद, माधुरी रावत, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, देवी प्रकाश दुबे, बाबर खान, रामनरेश महराज, आरिफ खान, प्रशांत शुक्ला, राकेश शास्त्री, कल्याण सिंह आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी; राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दौतरी कसार गांव में सर्पदंश से एक 20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *