Breaking News

AAP को बड़ा झटका! दिल्ली विधानसभा से 21 विधायक सस्पेंड!

दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन सदन में शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट सदन में रखी। LG वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 2002 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। पॉलिसी कमजोर थी और लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई।

एक्सपर्ट पैनल ने पॉलिसी में कुछ बदलाव के सुझाव दिए थे, जिन्हें तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नजरअंदाज कर दिया। इससे पहले सदन में विपक्षी पार्टी AAP ने CM हाउस में भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरों के मुद्दे पर हंगामा किया। LG वीके सक्सेना जब भाषण दे रहे थे, तब आप विधायकों ने मोदी-मोदी की नारेबाजी की। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 AAP विधायकों को 3 मार्च तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया। सदन से बाहर आने के बाद आतिशी ने कहा कि CM हाउस से भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरें क्यों हटाई गईं। क्या PM मोदी बाबा साहेब अंबेडकर से भी बड़े हैं।

उन्होंने कहा कि AAP सरकार के समय हर सरकारी दफ्तर में भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने विधानसभा का सत्र 2 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब सत्र 28 फरवरी और 1 मार्च को भी चलेगा। इससे पहले सत्र 3 दिन यानी 24, 25 और 27 फरवरी तक ही चलाने की जानकारी सामने आई थी। 26 फरवरी को शिवरात्रि की वजह से छुट्‌टी है।

About NW-Editor

Check Also

अक्टूबर से बदल गए ये 7 बड़े नियम: कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा, e-KYC से सब्सिडी पर असर; UPI, ATM और इलेक्ट्रॉनिक्स भी होंगे प्रभावित

अक्टूबर 2026 से देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हुए हैं। इनका सीधा असर रसोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *