Breaking News

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण: एडीएम

– जिला सैनिक बंधु की बैठक में आई तीन समस्याएं
– बैठक में भाग लेते एडीएम व अन्य।
फतेहपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सीय समस्याएं, वित्तीय सहायता मुद्दे, सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि पर चर्चा हुई। पूर्व की बैठक में जिला सैनिक बन्धु से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति समीक्षा की। साथ ही पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया। बैठक में तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसे एडीएम ने आईजीआरएस के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु विभागों को आदेश दिये। इस मौके पर कर्नल अवकाश प्राप्त व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर, समाज कल्याण अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, सप्लाई डिपो प्रयागराचा व अन्य विभागों के अधिकारी, एवं पूर्व सैनिक, व उनके आश्रित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत के पेड़ पर मिला 38 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के शिववंश का पुरवा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *