Breaking News

तेजस द्विवेदी के परिजनों से मिले अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ, न्याय की लड़ाई में सहयोग का दिया भरोसा

फतेहपुर। छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के बाद शोक में डूबे परिवार से मिलने अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ उनके आवास पहुंचे। उन्होंने तेजस के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
परिजनों से बातचीत के दौरान मोहम्मद आसिफ ने कहा कि एक युवा छात्र का इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाना चाहिए और समाज के लोगों को उनके साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले की प्रत्येक कड़ी की गंभीरता से जांच जरूरी है।
अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में उनसे जो भी संभव सहयोग होगा, वह करेंगे। उन्होंने कहा कि “तेजस के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस दुखद घटना की सच्चाई सामने आए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।”
उन्होंने दिवंगत छात्र तेजस द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *