Breaking News

अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त! ट्रम्प बोले- ‘डील साइन’, ईरानी राष्ट्रपति ने किए डिजिटल हस्ताक्षर

अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे। ट्रम्प के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक दस्तखत किए। समझौते का ऐलान भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5:30 बजे किया गया। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। इस समझौते के तहत ईरान और लेबनान में मिलिट्री एक्शन खत्म किया जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म की जाएगी। इस समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड में जेनेवा के पास लूसर्न शहर में साइन होने थे, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही इस पर दस्तखत कर दिए गए।

पीस डील से जुड़ी 4 फोटोज…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पीस डील पर दस्तखत करते हुए। उनके बगल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीछे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो खड़े हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पीस डील पर दस्तखत करते हुए। उनके बगल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीछे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो खड़े हैं।
पीस डील पर साइन करने के बाद ट्रम्प ने हाथों से ऊपर-नीचे का इशारा किया। इस दौरान मैक्रों ताली बजाते नजर आए।
पीस डील पर साइन करने के बाद ट्रम्प ने हाथों से ऊपर-नीचे का इशारा किया। इस दौरान मैक्रों ताली बजाते नजर आए।
फ्रांस में ट्रम्प के पीस डील पर साइन करने के बाद ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने इस पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दस्तखत किए।
फ्रांस में ट्रम्प के पीस डील पर साइन करने के बाद ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने इस पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दस्तखत किए।
पीस डील के दस्तावेज पर नीचे की ओर पजशकियान और ट्रम्प, दोनों के हस्ताक्षर नजर आ रहे हैं।
पीस डील के दस्तावेज पर नीचे की ओर पजशकियान और ट्रम्प, दोनों के हस्ताक्षर नजर आ रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

ईरान को आर्थिक मदद के दावे पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘यह पूरी तरह गलत’

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता फाइनल हो चुका है. दावा किया जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *