Breaking News

“दिल्ली ब्लास्ट जांच के बीच आज हरियाणा पहुंचे अमित शाह, फरीदाबाद में 6 राज्यों के CM संग सुरक्षा मंथन”

दिल्ली ब्लास्ट की इन्वेस्टिगेशन के बीच आज  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फरीदाबाद में हैं। वह सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनके आगमन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया। बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे। इसमें आंतरिक सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही महिलाओं व बच्चों के साथ रेप के मामलों को तेजी से सुलझाने के मुद्दे पर बात की जाएगी।

मीटिंग की सुरक्षा के 2 PHOTOS…

सूरजकुंड में मीटिंग से पहले खोजी कुत्तों और बम स्क्वॉयड ने पूरे परिसर की तलाशी ली।
सूरजकुंड में मीटिंग से पहले खोजी कुत्तों और बम स्क्वॉयड ने पूरे परिसर की तलाशी ली।
फरीदाबाद के सूरजकुंड में मीटिंग से पहले बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
फरीदाबाद के सूरजकुंड में मीटिंग से पहले बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में जम्मू एवं कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं।

मीटिंग हॉल में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी।
मीटिंग हॉल में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी।

इन विषयों पर होगा बैठक में मंथन: क्षेत्रीय परिषदें, केंद्र और सदस्य राज्य क्षेत्रों के बीच क्षेत्र के मुद्दों और विवादों को हल करने और उन पर प्रगति लाने के लिए मंथन किया जाएगा। राष्ट्रीय महत्व के व्यापक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ रेप के मामलों की जल्दी जांच और इनके शीघ्र निपटान के लिए फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों (FTSC) की स्थापना, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत सुधार, शहरी प्लानिंग, सहकारिता व्यवस्था आदि सहित क्षेत्रीय स्तर के सामान्य हित के विभिन्न मुद्दे शामिल हैं।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- यह प्लेटफॉर्म हिमाचल की चुनौतियों को रखने का नहीं है। उन चुनौतियों का सामना हिमाचल की सरकार और वहां के लोग करेंगे। ये चुनौतियां क्लाइमेट चेंज से आई हैं। यह अन्य राज्यों को भी झेलनी होंगी। उन्होंने कहा- क्लाइमेट चेंज से हर साल तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है, जिससे आपदाएं आ रही हैं। इसे लेकर मेरी गृहमंत्री अमित शाह से व्यक्तिगत रूप से बात हुई है। उन्होंने इसके लिए एक कमेटी गठित की थी। आने वाले समय में वह कमेटी ही फैसला लेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष हैं। सदस्य राज्यों में से एक राज्य के मुख्यमंत्री, हर साल परिषद के उपाध्यक्ष होते हैं। इस क्षेत्रीय परिषद में उत्तरी क्षेत्र के प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री व दो वरिष्ठ मंत्री, और उत्तरी क्षेत्र के संघ राज्य क्षेत्रों के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं प्रशासक सदस्य हैं। क्षेत्रीय परिषद ने मुख्य सचिवों के स्तर पर एक स्थायी समिति का भी गठन किया है। पिछले 11 वर्षों में (जून 2014 से अब तक) विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों और इनकी स्थायी समितियों की कुल 63 बैठकें आयोजित हुई हैं।

About NW-Editor

Check Also

तमिलनाडु में विजय सरकार ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट मिले; DMK ने किया बहिष्कार

तमिलनाडु में थलापति विजय सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है. विजय के पक्ष में पड़े 144 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *