लव-मैरिज पर नाराज़ परिवार ने बेटी को गोलियों से छलनी कर दी बेरहम हत्या

बेटी की लव-मैरिज से नाराज परिवार ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। जू हां.. ऑनर किलिंग की ये सनसनीखेज वारदात हरियाणा के रोहतक से आई है। रोहतक के कहनी गांव में बुधवार रात नव विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान उसे बचाने आए उसके देवर साहिल को भी गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं. साहिल को पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के समय सपना का पति सूरज घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि मृतिक महिला (सपना) के परिवार ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के समय सपना का पति सूरज घर पर मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक सपना (मृतिका) ने गांव के ही युवक सूरज से लव-मैरिज की थी। बेटी के प्रेम विवाह से उसके घर वाले नाराज थे। बुधवार रात महिला के परिवार वाले उसके घर पहुंचे। बेटी की हत्या करने गोली चलाई। पना को बचाने के लिए उसका देवर साहिल सामने आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं महिला को गोली मारकर फरार हो गया। घायल साहिल को तुरंत पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जबकि महिला की मौत होगी। वारदात की सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कहनी गांव में छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

About NW-Editor

Check Also

“9 साल की बच्ची बनी मां ? वायरल वीडियो पर उठा सवाल, एक्सपर्ट्स ने बताई सच्चाई और मेडिकल हकीकत”

इन दिनों सोशल मीडिया पर हरियाणा से जुड़ा एक मामला ज़बरदस्त चर्चा में है. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *