Breaking News

दूसरे प्रयास में अनुष्का ने जीती नीट की जंग, एमबीबीएस सीट पर किया कब्जा

-अनुष्का पटेल का मुंह मीठा कराते परिजन।
फतेहपुर। देवमई ब्लॉक के तिवारीपुर गांव की बेटी अनुष्का पटेल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर एमबीबीएस में सीट प्राप्त की है। दूसरे प्रयास में मिली इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शहर की रानी कॉलोनी स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
अनुष्का तिवारीपुर निवासी राजू पटेल और अंजली पटेल की इकलौती संतान हैं। बचपन से ही मेधावी रही अनुष्का ने हाईस्कूल की शिक्षा सेंट मैरीज स्कूल तथा इंटरमीडिएट जयपुरिया स्कूल से प्राप्त की। डॉक्टर बनने का सपना लेकर उन्होंने पूरे समर्पण के साथ नीट की तैयारी की और दूसरे प्रयास में सफलता अर्जित करते हुए एमबीबीएस में सीट हासिल की। सफलता की सूचना मिलते ही परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। गांव के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शहर स्थित उनके आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर हरिओम सिंह, निधि सिंह, शालू सिंह सहित अनेक लोगों ने अनुष्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी निरंतर मेहनत को देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित अभ्यास से हर सपना साकार किया जा सकता है।

About NW-Editor

Check Also

गौ संरक्षण की मांग तेज, 27 जुलाई को कलेक्ट्रेट मार्च निकालेंगे कार्यकर्ता

– 27 जुलाई को होगा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट मार्च -स्थानीय लोगों को पत्रक सौंपते जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *