Breaking News

फतेहपुर में दशहरा से पहले सौहार्द की अपील, शांति और भाईचारा बनाए रखने पर जोर

फतेहपुर। दशहरा पर्व पर आपसी भाईचारे, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम रखने के लिए काजी-ए-शहर मुफ्ती मोहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही ने जनपदवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज में प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं के प्रति सम्मान बना रहे। जिले की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी एकता को अक्षुण्ण बनाए रखना हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।
काजी-ए-शहर ने दशहरा के अवसर पर सभी नागरिकों से संयम और सौहार्द बनाए रखने के साथ ही एक-दूसरे की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने का आग्रह किया। उन्होंने मांस आदि की दुकानों को बंद रखकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव और आपसी विश्वास से ही शहर की साझा संस्कृति मजबूत होती है। मुफ्ती मोहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर होते हैं। ऐसे में सभी लोगों को मिल-जुलकर शांति और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति, सद्भाव और भाईचारा ही फतेहपुर की पहचान है और इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *