Breaking News

फतेहपुर में किशोरियों को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का लिया संकल्प

फतेहपुर। लैंगिक भेदभाव और हिंसा के खिलाफ किशोरियों को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से निशान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 10 और 11 अक्टूबर को सनगांव पंचायत भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 30 किशोरियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को उनके अधिकारों, हिंसा की पहचान, बचाव के उपायों और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी किशोरियों ने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और पीड़ितों का साथ देने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षिका मानसी ने किशोरियों को ‘सुनो, पहचानो और जोड़ो’ की अवधारणा के माध्यम से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हिंसा या भेदभाव का सामना कर रही किशोरी की बात संवेदनशीलता के साथ सुनना, हिंसा के संकेतों को पहचानना और उसे उचित सहायता एवं संबंधित सेवाओं से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने किशोरियों को अन्याय के प्रति सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर उचित मंच पर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, लैंगिक असमानता, किशोरियों के अधिकारों और हिंसा से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, प्रतिभागियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर किशोरियों ने एक स्वर में कहा कि वे अपने आसपास होने वाली हिंसा और भेदभाव की घटनाओं पर चुप नहीं रहेंगी। वे पीड़ितों का साथ देंगी, जरूरतमंदों को सहायता लेने के लिए प्रेरित करेंगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेंगी।
इस अवसर पर सोसाइटी की प्रबंधक रुबीना, परियोजना समन्वयक तूबा, अल्ताशा परवीन, राबिया खातून सहित संस्था की टीम के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *