Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

फतेहपुर में एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और शिक्षकों के मुद्दों पर उठाई आवाज

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत को लेकर सत्तारूढ़ दल पर जमकर निशाना साधा। स्नातक चुनाव प्रक्रिया के बीच जिले में पहुंचे एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए। उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को गलत बताया।
डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव बेहद जागरूक लोगों का चुनाव है। पढ़े-लिखे लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों को ही चुनेंगे। उन्होंने कहा कि वह सदन में हमेशा युवाओं और शिक्षकों की आवाज उठाने का काम करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्पष्ट कर चुके हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करने और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। आरक्षण में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच कराकर न्याय दिलाया जाएगा। भाजपा शासनकाल में लीक हुए पेपरों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एमएलसी ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के एजेंडे में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और युवा प्राथमिकता में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके भाजपा सरकार बनाने का काम कर रही है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों से सबसे अधिक युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री युवाओं का अपमान कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें रिक्शा चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जीएनयू (जेएनयू) के छात्रों के समर्थन में उतरने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, अरुणेश यादव, वीरेंद्र यादव, विपिन सिंह यादव, रामतीर्थ परमहंस, दलजीत निषाद, परवेज आलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *