Breaking News

फतेहपुर में मेधावी कायस्थ विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान, 25 अक्टूबर को होगा समारोह

फतेहपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना और आरती की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी को माल्यार्पण कर वस्त्र और मोतियों की माला से सुशोभित किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि महासभा की ओर से 25 अक्टूबर को कायस्थ मेधा अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कायस्थ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन नवाबाग स्थित दिल्ली दरबार होटल में सुबह 11 बजे से होगा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अपने अंकपत्र की छायाप्रति व्हाट्सऐप नंबर 9335277480 पर 15 अक्टूबर तक अवश्य भेज दें, ताकि सम्मान समारोह की तैयारी समय से पूरी की जा सके।
इस अवसर पर हृदयेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश, रत्नसेन श्रीवास्तव, सत्यार्थ सिन्हा, विवेक सिन्हा, विकास श्रीवास्तव, यतीश रायजादा, डॉ. अरुणा श्रीवास्तव, कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, प्रखर, ऋषभ, सुरेश कुमार श्रीवास्तव और सुरेश चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *