Breaking News

फतेहपुर में हुनर-ए-हिंद, अदा अंदाज और आवाज रियलिटी शो के ऑडिशन 9 नवंबर से शुरू

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के शहर क्षेत्र के आई टी आई रोड स्थित डॉ वीरेंद्र स्वरुप पब्लिक स्कूल में आज हुनर-ए-हिंद, अदा अंदाज और आवाज रियल्टी शो के फतेहपुर ऑडिशन को लेकर मुंबई से चलकर आए शो के कॉर्डिनेटर विष्णु दयाल श्रीवास्तव,शिवम् त्रिपाठी एवं सौम्य मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आने वाली 9 नवंबर को फतेहपुर के आई टी आई रोड स्थित डॉ वीरेंद्र स्वरुप पब्लिक स्कूल में हुनर-ए-हिंद,अदा अंदाज, और आवाज के बैनर तले रियल्टी शो के माध्यम से फतेहपुर ऑडिशन का आगाज होने जा रहा है जिसमें फतेहपुर की उन छिपी प्रतिभाओं को मौका मिलेगा जो अपने टैलेंट के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का परचम लहरा सकेंगी । उन्होंने बताया कि इस शो में देश भर के टैलेंटेड किसी भी उम्र के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे ।

और फतेहपुर केवप्रतिभा शाली युवाओं को अपनी कला जैसे डांसिंग, सिंगिंग,एक्टिंग,मॉडलिंग,बांसुरी वादन,गिटार वादन,आदि तमाम तरह के हुनर जो हमारे देश से विलुप्त होते जा रहे है इसको पुनर्जीवित करने का कार्य करने जा रहे है । क्वार्डिनेटर ने बताया कि इस जजमेंट पैनल में मुंबई से प्रसिद्द म्यूजिक डायरेक्टर रागामन, हिप हॉप इंडिया के कुणाल जी, मिस्टर दिल्ली मुकेश, और मिस दिल्ली दीक्षा उपस्थित रहेंगे । खास बात यह हैं कि शो के ग्रैंड फिनाले में देश के कई नामचीन सेलिब्रिटी शामिल होंगे जो अन्य कई जनपदों में लगातार होते रहेंगे । जिसमें प्रतिभागियों को बड़ा मंच और पहचान दोनों मिलने वाली है। शो में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन खुले है। जिसका पंजीकरण शुल्क एक बार मात्र हजार रुपए ही होगा। यह आलीशान शो नव नवंबर समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, अनिल त्रिपाठी, कविता रस्तोगी, संजीव पटेल, सीमा बाजपेई, अंकुर त्रिवेदी मौजूद रहे।

About Rizvi Rizvi

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *