Breaking News

बजबज़ाती नालियां बीमारियों को दे रहीं दावत

– सालों से गयाब सफाई कर्मी, गाँव की गलियों से निकलना हो रहा मुश्किल

प्रेमनगर, फतेहपुर। देश के प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम चला कर गांव में साफ सफाई से बीमारियां दूर भगाने का काम कर रही है। भारत सरकार ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया है लेकिन जनपद में स्वछ भारत मिशन के कर्मचारियों द्वारा देश के प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाने का काम किया जा रहा है। मामला ऐरायाँ विकास खंड के कासीदासपुर टिकरी मजरे भादर के गाँव के ग्रामीणों ने गाँव में सफाई कर्मी के नहीं होने की नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि गाँव की चारो तरफ़ की नालियाँ चोक गयी हैं, हालात यह हो गयें कि राहगीरों को आने जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि सालों से सफाई कर्मियों की समूहिक टीम भी नहीं गठित करके सफाई कराया गया, जिससे अब गंदा पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है,और गाँव में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। पुरे मामले में एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव से जानकारी के लिए फोन लगाया गया लेकिन फोन नहीं उठाया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी कानपुर से दबोचा गया

फतेहपुर। सरकारी राशन कोटा और कॉलोनी का सपना दिखाकर महिलाओं से रकम ऐंठने वाले शातिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *