Breaking News

बकेवर व्यापार मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान

– 177 व्यापारियों को संगठन का बनाया सदस्य
– बकेवर कस्बे में व्यापारियों को सदस्य बनाते संस्थापक अध्यक्ष।
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की संबद्ध इकाई बकेवर व्यापार मण्डल ने कस्बा बकेवर में सदस्यता अभियान चलाकर 177 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया। सभी सदस्य व्यापारियों को संगठन का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। संबंधित विभागीय कैम्प लगाकर व्यापारियों का सहयोग किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने व्यापारियों से मिलकर समस्या व शिकायतें पूछी। समस्त समस्याओं के निदान हेतु आश्वस्त किया। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि बकेवर में संगठन का लक्ष्य पांच सौ व्यापारियों को सदस्य बनाने का है। जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा। बकेवर अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने कहा कि शीघ्र ही बकेवर व्यापार मण्डल का विस्तार करके संगठन को शक्तिशाली बनाएंगे। सदस्यता अभियान में जिला महामंत्री विनोद साहू, बकेवर महामंत्री अखिलेश साहू, कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार, प्रवक्ता दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी राजेश अवस्थी, उपाध्यक्ष राज तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

– नल से जल लेते स्कूली बच्चे। फतेहपुर। जनपद में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *