Breaking News

स्वतंत्रता दिवस से पहले फतेहपुर के बाजारों में तिरंगे की धूम, बच्चों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को मनाने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में जहां तैयारियां चल रही हैं, वहीं देश की आजादी की खुशी मनाने के लिए बच्चों में भी गजब का उत्साह है। कल (आज) पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम सुबह से ही दिखाई देने लगेगी। इसको लेकर बच्चे बाजारों में सजी दुकानों पर राष्ट्रीय झंडे और स्टिकर समेत अन्य सामग्री खरीदने में जुटे रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ देश में मनाया जाता है। इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर 15 दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। हर घर तिरंगा अभियान भी जोर-शोर से चल रहा है। इसके चलते गैर सरकारी कार्यालयों में भी साफ-सफाई का कार्य जारी है।

छोटे बच्चों एवं स्कूली बच्चों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में राष्ट्रीय सामग्री की बिक्री के लिए सजी दुकानों पर बच्चे पहुंचकर राष्ट्रीय झंडा, स्टिकर समेत बैज आदि खरीदने में लगे हैं।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालयों में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का भी रिहर्सल किया जा रहा है, जिससे बच्चे मंच पर आकर अपनी प्रतिभा एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *