Breaking News

लाभार्थियों को मिली निःशुल्क पापकार्न व दोना पत्तल मशीन

– जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी ने सरकार की योजनाओं को गिनाया
– लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क पापकार्न व दोना पत्तल मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य व भाजपा मंडल प्रभारी अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी व ग्रामोद्योग अधिकारी ने 18 लाभार्थियों को पापकार्न मशीन व दोना पत्ता मशीन वितरित की गई। लाभार्थियों में ज्ञानेन्द्र निवासी छेऊका हुसैनगंज, रेखा देवी निवासी दौलतपुर असनी, निकिता गुप्ता बिन्दकी, वैभव गुप्ता, अनीता गुप्ता, रेखा रेवी, प्रदीप निवासी चखेड़ी ने पापकार्न मशीन पाकर पीएम मोदी व सीएम योगी के साथ जिला पंचायत सदस्य को धन्यवाद देते हुए सरकार की इस योजना को सराहा। इसके अलावा दोना पत्तल की मशीन पाने वालों में नरौली बुजुर्ग के रितेश सिंह, सुनील अवस्थी, महेश नरायण, शिवनायक शामिल रहे। लाभार्थियों ने सरकार व रिंकू लोहारी को धन्यवाद दिया। जिला पंचायत सदस्य श्री लोहारी ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जो गांव में मिट्टी का कार्य, भुजाई का कार्य, लोहार, बढ़ई आदि के कार्य करने वाले व्यक्ति हैं उनको निःशुल्क आधुनिक उपकरण मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि वह अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें। सरकार की यह लाभकारी योजना प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय सिंह, प्रबंधक ग्रामो़द्योग अनुज कुमार, प्रधान सहायक खालिद उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी; राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दौतरी कसार गांव में सर्पदंश से एक 20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *