Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा के बाद हुआ भंडारा लोगो ने चखा प्रसाद

असोथर, फतेहपुर। नगरपंचायत के श्री मोटेमहादेव मन्दिर वार्ड के कृष्णपाल सिंह के यहाँ चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर गुरुवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। श्रीमोटेमहादेव मंदिर वार्ड पर चल रही कथा चावक पं मयंक बाजपेयी खप्टिहा कला बाँदा चित्रकूट धाम ने सात दिनों तक श्रोताओं को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया। कथा सुनने को कठौता, बाबातारा, सिंघुतारा, मुराइन्डेरा, आदि वार्डाे से भक्त पहुंचे और श्रीकृष्ण धुन में रम गए। कथा के समापन पर गुरुवार को मैदान में विशाल नगर भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही दर्जनों की संख्या में महिलाएं पुरुष पूड़ी, सब्जी, बूंदी, दोपहर से भंडारा का शुभारंभ हुआ।जिससे बड़ी संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने को पहुंचे। अन्य वार्डाे से भी लोग आए। देर रात तक भंडारा चलता रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *