Breaking News

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक रोड पर गिरकर घायल

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भदार गांव के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भदार गांव निवासी मौजी लाल का 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घटना करने वाला बाइक चालक गुड्डू को इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी विवेक सिंह व पायलट विजय प्रकाश के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *