Breaking News

संदिग्ध अवस्था में महिला की हुयी मौत, मृतिका के पिता ने पति सहित चार पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर में बुधवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गयी। वहीं मृतका के पिता ने पति सहित ससुराली जनो पर दहेज की मांग न पूरी होने पर गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव निवासी रामकुमार ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रोशनी देवी की शादी राधानगर के जयराम नगर निवासी देशराज के पुत्र लवलेश के साथ 29 नवम्बर 2022 मेंं की थी। बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में रोशनी देवी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस मर रखवा दिया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता रामकुमार ने पति लवलेश सास तन्नु ससुर देशराज व देवर अनिकेश पर आरोप लगाते हुये बताया कि दहेज में चार पहिया की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पहले उसकी पुत्री को मारापीटा बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पोस्टमार्टम आयी मां रेखा ने बताया कि कल दोपहर में ही पुत्री से बात हुयी थी और होली के पर्व के बाद आने की बात पुत्री कर रही थी। उसने बताया कि कुछ देर बाद फोन आया कि उसकी लडकी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *