Breaking News

मुंब्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 घंटे में हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: *सैयद समीर हुसैन 

*मुंब्रा* , 12 जून: मुंब्रा पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक पर जानलेवा हमला करने के मामले का 14 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए फरार आरोपियों को रायगढ़ जिले के पेन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 की रात करीब 11 बजे 75 वर्षीय ख्वाजा इब्राहिम शेख, निवासी ख्वाजा पैलेस, सम्राट नगर, मुंब्रा की शिकायत पर मुंब्रा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1013/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि संपत्ति अपने नाम करवाने को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ता ख्वाजा इब्राहिम शेख संपत्ति हस्तांतरित करने के पक्ष में नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उनके बेटे मोहम्मद ख्वाजा शेख (43 वर्ष), पोते आयान मोहम्मद शेख तथा अन्य परिजनों ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने ख्वाजा इब्राहिम शेख के कान, गाल, हाथ और छाती पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और घटना के बाद फरार हो गए। सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक माने और उनकी जांच टीम ने गुप्त सूचना तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने मात्र 14 घंटे के भीतर रायगढ़ जिले के पेन क्षेत्र से आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस उपनिरीक्षक विजय सानप के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

आसिम रियाज ने धर्म परिवर्तन के आरोपों पर दी सफाई, बोले- मैंने कभी किसी पर दबाव नहीं बनाया

मुंबई। बिग बॉस 13 के रनर-अप आसिम रियाज ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *