Breaking News

भाजपा ने यूपी, पंजाब और गुजरात में बदली संगठन की कमान, चुनाव से पहले वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP: भाजपा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में संगठन की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पार्टी ने विनोद तावड़े, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, सतीश पूनिया और तरुण चुघ को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रिपोर्ट में जानिए किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई।

भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश (लखनऊ), पंजाब (चंडीगढ़) और गुजरात (गांधीनगर) में नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कमान वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को सौंपी है, जिन्हें प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं गुजरात में तरुण चुघ को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को तेज करना चाहती है और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर फोकस कर रही है।

इससे पहले भाजपा ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का भी ऐलान किया था, जिसमें स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के इन लगातार बदलावों को 2027 के चुनावी रोडमैप से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां भाजपा संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

About NW-Editor

Check Also

शाहजहांपुर में अतिवृष्टि से 60 सड़कें क्षतिग्रस्त, गांवों में पहुंची राजस्व टीमें; जेसीबी से रास्ते बहाल करने का काम शुरू

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि ने जमकर कहर बरपाया है। खेतों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *