Breaking News

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने कसी कमर, पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों का हुआ सम्मान

फतेहपुर। दक्षिण नगर कार्यालय में नगर महामंत्री चंदन सिंह चौहान को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह फौजी ने उपस्थित नगर पदाधिकारियों के साथ चंदन सिंह चौहान का भगवा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

नगर महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा संयोजक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि दक्षिणी मंडल की तिरंगा यात्रा 12 अगस्त की शाम चार बजे पुराने शिव मंदिर, राधानगर से अटल चौराहा तक धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें पूर्व विधायक विक्रम सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह फौजी ने नगर उपाध्यक्ष रज्जन गुप्ता, शक्ति केंद्र अंदौली के संयोजक नईम अहमद, सेक्टर संयोजक मनोज गिहार, बुद्ध साध्वी, इलियास अहमद, जुगुत मौर्य, संतोष दीक्षित, गोरेलाल, राजेंद्र गिहार सहित बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

लिफ्ट देने पर भड़के दबंग, दूध कारोबारी को वाहन से खींचकर पीटा; नकदी और सोने की चेन गायब होने का आरोप

अमौली, फतेहपुर। सवारी को लिफ्ट देना एक दूध कारोबारी को भारी पड़ गया। अमौली तिराहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *