Breaking News

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा फतेहपुर

फतेहपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर उपवास रखा और सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई।

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना की। जिलेभर के शिव मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शहर के कई शिव मंदिरों में भगवान महादेव का आकर्षक शृंगार किया गया और रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

शहर के तांबेश्वर मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान शिव को फल, फूल, बेलपत्र, बेलफल, धतूरा, आक के फूल, भांग और धूप अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में भी पूजा-पाठ किया। कई लोगों ने शिव चालीसा, शिव रुद्राष्टक और अन्य मंत्रों का जाप किया।

इसी तरह चांदपुर के गूढ़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया गया, जबकि बहुआ क्षेत्र के फतेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। घरों से लेकर विभिन्न शिव मंदिरों तक रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *