Breaking News

किसान चॉइस का भाजपा नेत्री ने किया शुभारंभ

– किसान चॉइस का फीता काटकर शुभारंभ करतीं भाजपा नेत्री डा. विजय लक्ष्मी साहू।
फतेहपुर। शहर के फतेहपुर-लखनऊ रोड स्थित नवनिर्मित किसान चॉइस का विधिवत शुभारंभ भाजपा नेत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साहू ने फीता काटकर किया। गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दुकान संचालक प्रेम साहू ने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता की वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय लक्ष्मी साहू ने कहा कि आज के समय में ऐसे प्रतिष्ठानों की आवश्यकता है। जहां आम जनता को दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकें। दुकान संचालक प्रेम साहू ने बताया कि यहां सभी प्रकार के कच्ची घानी के शुद्ध तेल, रिफाइंड तेल, राशन सामग्री, घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएं ग्राहकों को वाजिब दामों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही दुकान में बिजली से संबंधित उपकरण जैसे कूलर, पंखे, बड़े बक्से, प्लास्टिक ड्रम, वायरिंग सामग्री एवं अन्य इलेक्ट्रिकल सामान भी उचित कीमत पर बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे। समारोह में कमलदीप, मनमोहन, प्रेम साहू भी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सभासद ने एमआरआई मशीन के लिए छेड़ी मुहिम

– डीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सभासद। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *