Breaking News

स्नातक मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

फतेहपुर। प्रयागराज-झांसी स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बूथवार रणनीति तैयार करने, मतदाताओं तक पहुंच बनाने और संगठन को चुनावी अभियान में पूरी ताकत से जुटाने पर जोर दिया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के दिशा-निर्देश और तय योजनाओं के अनुसार सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रत्येक बूथ पर कार्ययोजना तैयार कर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क और संवाद स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं जिला संयोजक एमएलसी चुनाव उदय लोधी ने जिले की चुनावी संगठनात्मक संरचना का खाका मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया।

बैठक में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी व पुष्पराज पटेल, जिला सहसंयोजक कमलेश योगी, अयाह शाह विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह, हुसैनगंज विधानसभा संयोजक आरपी मौर्य, फतेहपुर विधानसभा संयोजक अभिषेक शुक्ला, रामजीवन कोरी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *