Breaking News

पिछड़ा वर्ग के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों से जुटाई गई जमीनी जानकारी

फतेहपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को समझने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी की। आयोग के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों से संवाद कर पिछड़ा वर्ग की मौजूदा स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली।

आयोग के नामित सदस्य बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त जिला जज, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त एडीजे और एपी सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस ने गोष्ठी के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति की जमीनी जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सीधे प्राप्त की जा रही है।

गोष्ठी में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनके क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने पिछड़ा वर्ग के लोगों की शिक्षा, आर्थिक स्थिति, रहन-सहन और जीवनशैली से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी आयोग के समक्ष रखी। साथ ही पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कई सुझाव भी दिए।

जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए समान शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। आयोग के सदस्यों ने प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों और फीडबैक को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक बिंदुओं को संज्ञान में लिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, भिटौरा व असोथर के ब्लॉक प्रमुख, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत समेत जनप्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *