फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हुतात्मा दिवस मनाते हुए जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी उदय भान सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने कहा कि यह दिवस उन वीर शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी उदय भान सिंह ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि बजरंग दल की ओर से सराहनीय कार्य किया गया है।
शिविर में लगभग आधा सैकड़ा युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष विनायक, शिवस्वरूप विश्वकर्मा, लोकेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, शैलेश सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, महेश प्रजापति, सतीश, मनमोहन साहू, राजेंद्र सिंह, बच्चू मौर्य, अमित कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, गुलाब सिंह, निखिल गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सुमित सोनी, शानू सिंह, मोनू सोनी, अनुराग अग्रहरि, विनय सरकार और रवि गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News Wani
