Breaking News

फतेहपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा महाकुंभ, तीन हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

फतेहपुर। जरूरतमंद लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में तीन हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में अलग-अलग विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित सुविधाएं और लाभ प्रदान किए गए।

इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री युवा योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना समेत कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में पहुंचे लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह शिविर न्यायपालिका, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सामंजस्य का उदाहरण बना।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में लापता युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के पास मेडिकल कॉलेज के निकट झाड़ियों में ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *