Breaking News

नींद में मौत! खूनी शिकारी ने 8 साल के मासूम को बनाया शिकार

 

बहराइच के महसी के सिसैय्या चूड़ामणि के बग्गर गांव  निवासी सांभर लोधी का 8 वर्षीय बालक घनश्याम घर में सो रहा था. सोते समय हिंसक जानवर ने तेज झपट्टा मारा और बच्चे को खींचने लगा, बच्चा चीखा तो घरवालों की आंख खुल गई. इस बीच वह बच्चे को खींचकर भागा पीछे घरवाले भी दौड़े. पीछा करते व बेटे की तलाश में गांव से बाहर एक खेत में बालक गंभीर हालत में घायलावस्था में मिला. उसके बाएं हाथ की कोहनी तक चबा गया. आनन फानन में बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों का कहना है कि बालक को भेड़िया उठाकर भागा था. जबकि डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि यह हमला किसी भी वन्यजीव का हो सकता है, भेड़िए की अभी स्पष्ट पहचान नहीं हुई है वही मासूम बालक के परिजनों के मुताबिक हमला करने वाला जानवर भेड़िया था

About NW-Editor

Check Also

बहराइच में ‘राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान-3.0’ शुरू, लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण पर जोर

बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच विनोद कुमार यादव ने बताया कि 01 अगस्त, 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *