Breaking News

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्वासुमन अर्पित

फतेहपुर। शहर के नहर कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वही इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों की समस्याओं के लिए सदैव लड़ते रहे। यही कारण है कि आज पूरा देश उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर जिला महासचिव नवल सिंह, विवेक यादव, दिनेश शुक्ला, कमलेश मिश्रा, भानु पटेल, नागेंद्र यादव, छोटेलाल, हीरालाल, सुशील यादव, विपिन द्विवेदी, कैलाश द्विवेदी, रणमन सिंह, रेहाना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *