Breaking News

न्यायालय के पारित स्टे आर्डर की खुलेआम अवहेलना का आरोप

 

फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे एडवोकेट एवं महामंत्री जितेन्द्र सिंह गौतम के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें इन लोगों ने कहा की छोटी बाजार निवासी शाहिद अख्तर एडवोकेट पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अख्तर के मकान के सामने चार दुकान पुरानी बनी हुई है जिनका मुकदमा विचाराधीन है तथा यथा स्थिति का प्रतिवादी के खिलाफ स्टे आर्डर है। इस दौरान इन लोगों ने आरोप लगाया कि न्यायालय द्वारा पारित स्टे आर्डर का खुलेआम अवहेलना की जा रही है। भू माफियाओं के द्वारा किराएदार शमीम अहमद व शगीर हसन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इस दौरान इन लोगों ने जांच करवा कर कार्रवाई की मांग किया है और अगर न्यायालय के आर्डर की फिर अवहेलना की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर या गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाने की मांग किया। इस अवसर पर फहीम खान, शाहिद अख्तर, अंकित दीक्षित, सैयद फैजान अली, जीशान अख्तर, मोहम्मद आसिफ, बुद्ध प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह भदोरिया, दिलीप शुक्ला, मोहम्मद सैफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *