Breaking News

कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

 

फतेहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध मध्य प्रदेश के एक मंत्री के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि इस मंत्री के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में फिर कोई इस तरीके की अभद्र टिप्पणी ना कर सके। इस दौरान इन लोगों ने कहा की मंत्री ने बिना सोचे समझे कर्नल सोफिया कुरैशी पर जो आरोप लगाए हैं वह बहुत ही घटिया सोच को दर्शाता है। क्योंकि कर्नल सोफिया कुरैशी दुश्मन के घर में घुसकर उनके नौ आतंकी ठिकानों को नेश्तानाबूत कर दिया। उसके जज्बे को सलूट है। वहीं भारत के जवानों को भी सचलूट है। जिन्होंने दुश्मन देश को धूल चटाने का काम किया। लेकिन कुछ राजनीतिक लोग अपनी घटिया राजनीति के चलते इस तरीके की बयान बाजी कर रहे हैं।जिसे कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुधाकर अवस्थी, राजन तिवारी, पंडित राम नरेश महाराज, राजेंद्र सिंह लोधी, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोईन राईन सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *