बच्चों को पोषण पोटली, गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई

–  पोषण पोटली वितरण व गोद भराई कार्यक्रम में भाग लेते लोग।
बिंदकी, फतेहपुर। पोषण पोटली वितरण एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दो बच्चों को पोषण पोटली दी गई। दो गर्भवती माता की गोद भरी गई। मलवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरौली में शनिवार को पोषण पोटली वितरण तथा गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दो बच्चों को पोषण पोटली दी गई। दो गर्भवती माता की गोद भी भरी गई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अर्चना सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से गर्भवती महिलाओं को गोद भरी जाती है। बच्चों को पोषण युक्त पोटली दी जाती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती संगीता देवी आरती देवी के अलावा विमल सैनी आदि लोगों उपस्थित है। कार्यक्रम में कुपोषण व खानपान आदि के बारे में जानकारी भी दी गई।

About NW-Editor

Check Also

पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ बाबू ने की स्व-गणना, लोगों से अपील

– नगर पालिका में स्वगणना करते पालिकाध्यक्ष। फतेहपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *