Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा सुनी गई जनता की शिकायतें 

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो मुन्ना बक्श बांदा। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वार सुनी गई जनता की शिकायतें ।

जिलाधिकारी बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा तहसील नरैनी में सुनी गई जनता की शिकायतें, संबंधित को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए आदेश ।

अपर जिलाधिकारी बांदा, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा व क्षेत्राधिकारी अतर्रा द्वारा तहसील अतर्रा पर में सुनी गई जनता की शिकायतें ।

 

जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा दिये आदेशों के क्रम में आज दिनांक 03.08.2024 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्त तहसीलों में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया । जिलाधिकारी बांदा श्री नागेन्द्र प्रताप व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा तहसील नरैनी में जनता की शिकायतों को सुना गया । इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी नगर/अतर्रा श्री गवेन्द्र पाल गौतम द्वारा तहसील अतर्रा में, उपजिलाधिकारी सदर श्री रजत वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजीव प्रताप सिंह द्वारा तहसील सदर में, उपजिलाधिकारी पैलानी श्री शशी भूषण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह द्वारा तहसील पैलानी में, उपजिलाधिकारी बबेरु श्री नमन मेहता व पुलिस टीम द्वारा तहसील बबेरु में जनता की शिकायतें सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया गया ।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में अपराधों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार के कार्यकाल में आपराधिक मामलों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और कड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *