Breaking News

रसोइयों की बढ़ी कमाई, अब हर महीने मिलेगा 3 हजार मानदेय; सीएम योगी ने दी कई सौगातें

फतेहपुर। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों को बड़ी सौगात दी है। रसोइयों का मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही वर्ष में मिलने वाला वस्त्र-परिधान भत्ता भी दोगुना करते हुए 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए रसोइयों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा गारंटी देने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं के उपलक्ष्य में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में रसोइयों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित मुख्य रसोइया सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया।

सदर विधानसभा क्षेत्र में गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में पूर्व सदर विधायक भाजपा विक्रम सिंह, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र में विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद में विधायक राजेंद्र पटेल तथा बिंदकी में विधायक जयकुमार सिंह जैकी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। खागा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह समेत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद कार्यक्रम स्थलों पर मौजूद रसोइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। रसोइयों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ घोषणाओं का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रमों में शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विकासखंडों से आए बड़ी संख्या में रसोइये मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म: पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *