तांत्रिक के पास आईं चचेरी बहनें, ‘बुरी आत्मा’ के खौफ में तंत्र-मंत्र का घिनौना खेल

मथुरा के गोवर्धन में एक तांत्रिक ने दो बहनों के डर का ऐसा फायदा उठाया, कि पुलिस भी हैरान है। दोनों बहनें बुरी आत्मा के साये को लेकर बहम में थीं। किसी के कहने पर वे तांत्रिक के पास आईं थीं। तांत्रिक ने भी भरोसा दिलाया, कि उन पर बुरी आत्मा का साया है। वो इन आत्माओं से उन दोनों को मुक्त दिलाएगा। परिजनों का आरोप है कि पीड़ित युवतियां 18 जून को सैनी मोहल्ला बस अड्डा निवासी तांत्रिक नंदलाल से गोवर्धन में मिलीं। आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये ले लिए और 20 जुलाई को आने को कहा। परिजनों के अनुसार 20 जुलाई को ये युवतियां गोवर्धन पहुंची।

आरोप है कि तांत्रिक ने दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर तंत्र विद्या से पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पीड़ित युवतियों ने कुछ दिन बाद परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना गोवर्धन में शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

About NW-Editor

Check Also

मथुरा में होलिका दहन पर दिखा अद्भुत नज़ारा, जलती होलिका के बीच से निकला पंडा

मथुरा में मंगलवार सुबह फालैन गांव में होलिका दहन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *