मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर स्थित तालाब में नहाते समय दो सगे भाई डूब गये। खेत से घर न पहुंचने पर खोजते हुए परिजन जब तालाब के पास पहुंचे तो उनके कपड़े व चप्पल मिले। तालाब में उतरकर परिजनों ने तलाश किया तो चार घंटे बाद शव उत्तराया। दोनों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
Check Also
बड़ा रेल हादसा: मिर्जापुर में ट्रेन से कटे 8 श्रद्धालु , 6 महिलाएँ थीं शामिल
मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग कालका …
News Wani