Breaking News

कबरई में बायपास निर्माण की मांग विधान परिषद में गूंजी, एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने सरकार का कराया ध्यान आकर्षित

महोबा,उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के तीसरे दिन एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने नियम-110 के अंतर्गत महोबा जनपद के कबरई क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा सदन में उठाते हुए कबरई-सागर नेशनल हाईवे से कुन्हैटा नहर मार्ग तक बायपास (फोर लेन डिवाइडर रोड) के निर्माण की मांग की।
एमएलसी ने सदन को बताया कि कबरई-कुन्हैटा मार्ग पर लगभग 10 से 12 क्रेशर एवं खनिज पट्टे संचालित हैं, जिसके कारण इस मार्ग पर भारी ट्रकों का लगातार आवागमन रहता है। भारी वाहनों की आवाजाही से नगर क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि 28 और 30 जुलाई को इसी मार्ग पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।
उन्होंने सुझाव दिया कि कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर स्थित टाटा मोटर्स के सामने से नहर की पटरी होते हुए कबरई बांध तक लगभग 6 किलोमीटर लंबा बायपास बनाया जाए। इस मार्ग के निर्माण के लिए किसी निजी भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि नहर की पटरी एवं सिंचाई विभाग की भूमि पहले से उपलब्ध है। इस पर फोर लेन डिवाइडर रोड का निर्माण कराया जा सकता है।
एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने कहा कि इस बायपास के निर्माण से कुन्हैटा मार्ग पर जाने वाले भारी वाहनों को नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा, जिससे आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि कबरई में टाटा मोटर्स के सामने से नहर की पटरी एवं नहर मोड़ से कबरई बांध तक प्रस्तावित बायपास/फोर लेन डिवाइडर रोड का निर्माण शीघ्र कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध हो सके।

About NW-Editor

Check Also

गाजियाबाद में होगा विश्व प्रसिद्ध ‘जाणता राजा’ महानाट्य, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को मिला विशेष निमंत्रण

महोबा। विश्व के सबसे बड़े ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के गाजियाबाद में होने वाले आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *