Breaking News

फतेहपुर सदर तहसील में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और मुआवजे के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। अत्यधिक बारिश से गिरे मकानों और फसलों के नुकसान का मुआवजा न मिलने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला एवं तहसील इकाई ने शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, खतौनी तथा दाखिल-खारिज समेत विभिन्न कार्यों के नाम पर लोगों से धन उगाही की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो के मोबाइल नंबर तहसील परिसर में सार्वजनिक रूप से चस्पा किए जाने की मांग की, ताकि फरियादी सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्याएं बता सकें।

उन्होंने कहा कि वरासत और खतौनी जैसे मामलों का लंबे समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। तहसील परिसर में निजी कर्मचारियों के माध्यम से सरकारी कार्य कराए जाने पर भी सवाल उठाते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर पांचों मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, सदर तहसील अध्यक्ष ब्रह्मेश तिवारी, प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, करण सिंह पटेल, रविंद्र सिंह परमार एडवोकेट, राजेंद्र सिंह, उमाशंकर ग्राम प्रधान फतेहनगर करसूम, दीपक यादव, स्वामी राम आश्रय आर्य, संतोष नेता, श्यामलाल पाल, अर्जुन वैद्य, पूजा यादव और सुधा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *