Breaking News

डिजिटल पेमेंट पर शुल्क के प्रस्ताव से कांग्रेस नाराज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। यूपीआई के माध्यम से होने वाले डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान पर शुल्क लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर भी पड़ने की आशंका है।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू किए जाने के प्रस्ताव को रोका जाए, ताकि महंगाई के दौर में व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ न पड़े।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि जब बैंकों की ओर से डिजिटल भुगतान व्यवस्था के कारण किसी प्रकार के नुकसान की बात नहीं कही जा रही है, तो फिर इसके लिए शुल्क लगाने की जरूरत क्या है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता पर लगातार विभिन्न प्रकार के शुल्क और करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का खामियाजा आम जनता और व्यापारी वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि डिजिटल भुगतान पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, संतोष कुमारी शुक्ला, पप्पी राजपूत, नीलम द्विवेदी, निशा गुप्ता, राजेंद्र लोधी, आशीष गौड़, देवी प्रकाश दुबे, अरुण जायसवाल, मो. शमशाद, बशीर अहमद, आरिफ खान, राजीव श्रीवास्तव, अजय बच्चा, धर्मेंद्र सिंह, हम्माद हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *