Breaking News

फतेहपुर में वकीलों ने उठाई सब रजिस्ट्रार कार्यालय शिफ्ट करने की मांग, 28 सितंबर के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। सब रजिस्ट्रार कार्यालय को पुरानी तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने और राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार समाप्त किए जाने की मांग को लेकर व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि संगठन की ओर से पिछले दो वर्षों से लगातार मांग की जा रही है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय को पुरानी तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया जाए, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। संगठन का आरोप है कि इस संबंध में अभी तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि आमजन और अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सब रजिस्ट्रार कार्यालय को पुरानी तहसील से तत्काल हटाकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जवाबदेही व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई।

संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते विचार कर कार्रवाई नहीं की गई तो 28 सितंबर के बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके लिए शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष श्रीराम पटेल, सुरेश सिंह यादव, विनोद यादव, मो. आसिफ, ज्ञानेंद्र कुमार, मंगेश सिंह, मनीष सिंह, सै. वजाहत हुसैन, चंद्रपाल, शैलेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *