Breaking News

फतेहपुर में एसपी ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जवानों की फिटनेस पर दिया जोर

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराई। इसके बाद टोलीवार ड्रिल कराते हुए परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी भोजनालय पहुंचे और वहां भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *