Breaking News

जिलाधिकारी जे रीभा ने राखी बांधकर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौतम को दिया सहयोग का भरोसा

– गलौली ग्रामीण बोले प्रधान सभी तरह के कर रहे हैं विकास कार्य

बांदा।जिलाधिकारी श्रीमती जे रीभा ने आज एक मुलाकात में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम को राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं। ए डी एम एफ/आर कुमार धर्मेन्द्र से भी मिलकर गौतम ने उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि डी एम जे रीभा और ए डी एम कुमार धर्मेंद्र से हुई इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात से गदगद हुए प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ने दोनों अधिकारियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि जिलाधिकारी और ए डी एम ने उनके द्वारा अपनी ग्राम पंचायत गलौली में कराए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों तथा प्रधान संघ जिलाध्यक्ष के रूप में प्रधानों व ग्राम पंचायतों के हित में किए गए रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए हर समय उन्हें सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। गौरतलब है कि प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम जसपुरा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गलौली के लोकप्रिय प्रधान हैं। अवधेश मिश्रा,राजन अवस्थी, रमेश सिंह, स्वयंवर सिंह, छोटेलाल श्रीवास, ननकऊ श्रीवास, कल्लू वर्मा,‌ धर्मेन्द्र वर्मा, रामकृष्ण निषाद, रामबाबू निषाद आदि ग्रामीणों व क्षेत्र के तमाम प्रमुख लोगों सहित ग्राम प्रधानों ने बृजेन्द्र सिंह गौतम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि वह एक सफल ग्राम प्रधान की मिसाल है!

About NW-Editor

Check Also

बांदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, 125 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने और शासन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *