जनगणना कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

– ऑनलाइन गणना प्रक्रिया परखी
– आबूनगर में जनगणना कार्य का निरीक्षण करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
फतेहपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को शहर के आबूनगर वार्ड संख्या-14 पहुंचकर गणना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर किए जा रहे ऑनलाइन गणना कार्य की प्रक्रिया को देखा तथा प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसकी सटीकता, पारदर्शिता और पूर्णता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक परिवार और मकान का सही विवरण दर्ज किया जाए तथा कोई भी परिवार गणना से वंचित न रहने पाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रगणक द्वारा मोबाइल आधारित ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा रहे डाटा फीडिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने गणना कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जाए। डीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं, विकास कार्यों और सरकारी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप जिलाधिकारी सदर, ईओ सदर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

तैयारी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

– आगामी चौबीस मई को होगी शक्ति केन्द्र की बैठकें – तैयारी बैठक में भाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *